Skip to main content

आखिर किसने छेड़ छाड़ की संत रविदास मेमोरियल से

 


मेमोरियल के सामने मीडिया से बात करते हुए 


ज्वालापुर (संदीप कुमार) ज्वालापुर स्थिति संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का मेमोरियल के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ की थी जिससे आहत होकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनुयायियों ने क्षेत्रीय कोतवाली ज्वालापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की थी पुलिस जांच के बाद मेमोरियल से छेड़छाड़ करने वाले लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया तथा ज्ञात हुआ की जाट समुदाय के कुछ युवकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की फिराक में थे हालांकि मेमोरियल पर कोई कोई प्रतिमा पूर्व में स्थापित नहीं थी परंतु इस मैमोरियल का 9 फरवरी 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भुवन चंद्र खंडूरी के द्वारा शिलान्यास किया गया था जिसकी पूर्व में श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय समिति भगवान रविदास आश्रम बेगमपुरा निर्मला छावनी हरिद्वार के द्वारा जगह आवंटन करा ली गई थी वही जाट समुदाय को सीतापुर क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना की परमिशन मिली हुई थी लेकिन जाट समुदाय के युवकों द्वारा मेमोरियल पर कोई प्रतिमा स्थापित न होने के कारण बिना शासन अनुमति के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश में थे प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा हो गया है 



वहीं मेमोरियल के साथ छेड़छाड़ का संज्ञान लेने पहुंचे भीम आर्मी  जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह हमारे समाज के भी नेता है उन्होंने किसानों के लिए जो किया है उसे नकारा नहीं जा सकता और जाट समुदाय के लोग अपने भाई मंजीत सिंह नौटियाल को जगह बताएं वह खुद ही चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा को अपने हाथों से स्थापित करेंगे क्योंकि वह हमारे भी महापुरुष है वही रविदास समाज आने वाले पूर्व झबरेड़ा विधायक देशराज कर्नवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की जो जाट समुदाय है उनके द्वारा चौधरी चरण जी की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव वापस ले लिया गया है संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भक्ति मार्ग और चौधरी चरण सिंह जी भारत रत्न किसानों के मसीहा है दोनों ही महापुरुष हमारे मसीहा है उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा की दोनों महापुरुषों की प्रतिमाएं एक समय में मान्य मुख्यमंत्री उत्तराखंड जी के द्वारा एक ही दिन में शिलान्यास किया जाए ब्रान नेटवर्क ने  इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था 

आज अन्य मौजूद रहे रविदास धाम के प्रमुख योगेश कुमार, भीम आर्मी से सोनू लाठी, कुलदीप कर्नवाल, अखिल भारतीय भिक्खू महासंघ से

भंते आदि अन्य 

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।