Skip to main content

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान दिये।


 हरिद्वार 10 अक्टूबर 2024 बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी मदों में जनपद को ए श्रेणी में लाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान दिये। 

 जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देश जनपद को सभी मदों में ए श्रेणी में लाया जाये तथा जिन मदों में जनपद डी श्रेणी में है, उनकी अलग से समीक्षा की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराई जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण योजनाओ में बजट की प्रतीक्षा न करते हुए टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण की जाये तथा बजट आवंटित होते ही वर्क ऑर्डर जारी किये जायें ताकि निर्माण कार्यों में विलम्ब न हो। उन्होंने निर्देशत करते हुए कहा कि बजट का सदुपयोग करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन समय से किया जाये। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने चल रहे निर्माण कार्यों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता पर नज़र बनाए रखे तथा भौतिक प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को दिये। 

 जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी ऐंसा कार्य न करें जिससें विभाग की बदनामी हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि फाईलों तक सीमित न रहे बल्कि फरियादियों की समस्याएं भी सुने और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी फरियादी को बिना सुने वापस न भेजा जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें तथा फील्ड कर्मचारी से अधिक जानकारी अर्जित करें ताकि कोई भी फील्ड कर्मचारी भ्रमित न कर सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों का निर्वहन पूरी तत्परता व ईमानदारी से करने के निर्देश दिये। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने निर्देश दिये कि आगामी बैठकों में विभागों की मदवार खर्च की जानकारी प्रस्तुत की जाये, यदि कोई योजना या मद में परिवर्तन की आवश्यकता है तो अविलम्ब पत्रावलियां प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग अच्छे कार्यों की 10-10 मिनट की पीपीटी तैयार कर, प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होेंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। 

 बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद 4 मदों में डी श्रेणी में, 1 मद मे सी श्रेणी तथा 8 मदों में बी श्रेणी में है, जबकि अन्य मदों में ए श्रेणी में है। उन्होंने बताया कि जिला योजना में 27.51 प्रतिशत, राज्य योजना में 69.15 प्रतिशत, केन्द्र पोषित में 83.80 प्रतिशत तथा बाह्य सहायतित योजनाओं में 75.45 प्रतिशत धनराशि खर्च हो चुकी है। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, मुख्य मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, एपीडी नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।

हरिद्वार 17 जून, 2025- 6वें राज्य वित्त आयोग के तत्वाधान में आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर की अध्यक्षता में सीसीआर सभागर में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सभी से सुझाव लिये गये

  ।  आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग एक अप्रैल 2026 से अगले पांच साल अर्थात 31 मार्च 2031 तक की अवधि के लिए अपनी सिफारिश देगा। उन्होंने बताया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति के आंकलन हेतु सभी जनपदों में विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग की संस्तुति प्रतिशत में होगी। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग चार मानकों- जनसंख्या, क्षेत्रफल, विशिष्ट परिस्थितियों तथा रेल हैड से दूरी के आधार पर अपनी संस्तुति देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य गांव से शुरू होता है, पंचायतें आर्थिकी की रीढ़ हैं, पंचायतें सशक्त होने पर विकसित भारत का सपना आसानी से साकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य विविधता वाला राज्य है और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर परिस्थितियां भी अलग हैं, जिस कारण सभी जिलों को एक ही पैरामीटर में रखना कठिन है। उन्होंने कहा कि आयोग एकीकृत चहुॅमुखी विकास की दृष्टि से अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेगा।  इस दौरान स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों ...