Skip to main content

दस दस हजार के ईनामी 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार पुलिस का दिखा दम


 उधमसिंह(संदीप कुमार) उधमसिंह नगर में सर्राफा व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

उत्तराखंड द्वारा 10-10 हजार के ईनामी गैंगस्टर इरफान व रिजवान 315 बोर तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया गया। गैंग लीडर दिलशाद और साजिद उर्फ कल्लन को पुलिस मुठभेड में पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्तों के पास से सर्राफा व्यापारी से लूटा गया जेवरात व नगद रुपये बरामद हुए है। गैंग लीडर दिलशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट करने के लिए लंबी योजना बनाई थी, पुलिस को भ्रमित करने के लिए  नये तरीक़े अपनाए गए थे। परन्तु अभियुक्तों की चालाकी पुलिस के सामने न चल सकी और अन्ततः अरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा पुलिस टीम हेतु 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा की है। 


Comments

Popular posts from this blog

ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में 2 व 3 मई को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु वृहद्ध स्तर पर कैम्पों का आयोजन

  हरिद्वार 01 मई, 2025 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि समान नागरिक संहिता 2025 के तहत् दिनांक 26 मार्च, 2010 के पश्चात जनपद के विवाहित सभी व्यक्यिों को यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है।  जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में 2 व 3 मई को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु वृहद्ध स्तर पर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित कैम्पो में अधिक से अधिक लोगों के पंजीकरण हेतु एवं पंजीकरण के दौरान सम्बन्धित व्यक्ति को सुविधा प्रदान करने हेतु सभी क्षेत्रीय कार्मिकों को कैम्प हेतु सकिय व परिणामजनक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि एक निश्चित निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर पंजीकरण हेतु शुल्क रू0 250.00 मात्र व सी०एस०सी० को देय शुल्क रु० 50.00 कुल रू० 300.00 निर्धारित है, इसके पश्चात लोगों को रू0 10,000. (दस हजार मात्र) तक विलम्ब शुल्क भी देना पड़ेगा और सभी सब रजिस्ट्रारों द्वारा ऐंसे पात्र छूटे हुए व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किया जायेगा।       जिला...

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

धनौरी पीजी कॉलेज, हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

आज धनौरी पीजी कॉलेज, हरिद्वार के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और उनके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्रों ने मजदूरों के हक़ और अधिकारों पर गहन विचार-विमर्श किया, जिसमें न्यूनतम मजदूरी, कार्यस्थल सुरक्षा, और असंगठित क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला गया ।      श्रमिकों के ऐतिहासिक संघर्षों और वर्तमान चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।   अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा ने "मजदूरों की आर्थिक भूमिका और सामाजिक न्याय" विषय पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया ।   प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय, तथा अजय और नवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।    विजेताओं को प्राचार्य डॉ. विजय कुमार द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।   कार्यक्रम का...