Skip to main content

शराब के धंधेबाज मां बेटा 35 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में


 बहादराबाद (संदीप कुमार)  ड्रग्स फ्री देव भूमि 2025 के तहत थाना बहादराबाद पुलिस के द्वारा नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर 205 पाउच (लगभग 35 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त व अभियुक्ता को धर दबोचा आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा अवैध शराब, चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंदर गंगवार ने एसएसपी  हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में  थाना बहादराबाद के पर्यवेक्षण में अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में कर्मचारी गण द्वारा स्मैक, अवैध शराब के कारोबार मैं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने व ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु थाना बहादराबाद क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही हैं 8 अक्टूबर उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने शान्तरशाह में मां उषा उर्फ भूति पत्नी बिरमपाल व बेटा मंजेश पुत्र बीरपाल निवासी शांतरशाह के कब्जे से 205 पाउच (लगभग 35 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मुकदमा  धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । दोनो  शराब के धंधेबाज़ मां- बेटे को माननीय न्यायालय के पेश किया गया ।

बता दे की पूर्व में,अभियुक्त मां पर, गुंडा एक्ट सहित आबकारी अधिनियम व बेटे पर गुंडा एक्ट, चोरी सहित आबकारी अधिनियम के तहत दसियो मुकदमे दर्ज हैं 

पुलिस टीम

उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार प्रभारी चौकी शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार 

अपर उ0नि0 अरविन्द कुमार थाना बहादराबाद हरिद्वार 

कांस्टेबल 596 अंकित कुमार थाना बहादराबाद हरिद्वार

कानि. 1284 अवनेश राणा थाना बहादराबाद हरिद्वार 

म0हो0गा0 2147 रेशमा  थाना बहादराबाद हरिद्वार

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

हरिद्वार 17 जून, 2025- 6वें राज्य वित्त आयोग के तत्वाधान में आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर की अध्यक्षता में सीसीआर सभागर में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सभी से सुझाव लिये गये

  ।  आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग एक अप्रैल 2026 से अगले पांच साल अर्थात 31 मार्च 2031 तक की अवधि के लिए अपनी सिफारिश देगा। उन्होंने बताया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति के आंकलन हेतु सभी जनपदों में विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग की संस्तुति प्रतिशत में होगी। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग चार मानकों- जनसंख्या, क्षेत्रफल, विशिष्ट परिस्थितियों तथा रेल हैड से दूरी के आधार पर अपनी संस्तुति देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य गांव से शुरू होता है, पंचायतें आर्थिकी की रीढ़ हैं, पंचायतें सशक्त होने पर विकसित भारत का सपना आसानी से साकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य विविधता वाला राज्य है और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर परिस्थितियां भी अलग हैं, जिस कारण सभी जिलों को एक ही पैरामीटर में रखना कठिन है। उन्होंने कहा कि आयोग एकीकृत चहुॅमुखी विकास की दृष्टि से अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेगा।  इस दौरान स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों ...