Skip to main content

विधायक रविबहादुर ने किया सड़क उदघाटन

 




बहबहादराबाद (ब्यूरो) विधायक ज्वालापुर इंजी रवि बहादुरने विधानसभा के ग्राम सहदेवपुर क्षेत्र में जिला योजना से करीब 8 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधानसभा क्षेत्र के सहदेवपुर में मुख्य मार्ग का नारीयल फोड़ कर सड़क का शुभारंभ किया विधायक इंजी रवि बहादुर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के सहदेवपुर में जिला योजना से 8 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया।इस दौरान विधायक इंजी रवि बहादुर ने कहा की क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है ओर विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह प्रतिबद्ध है।क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना उनका वायदा है। इस दौरान मंजीत प्रधान जोनी प्रधान नीरज चौहान डॉ नेपाल डॉ धीर सिंह सैनी लडडी सिंह नवदीप सिंह प्रेम शर्मा अवतर सिंह बलबन्त सिंह दलबीर सिंह अमरजीत सिंह जसबीर सतनाम हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

पूनम की प्रगति: ग्रामोत्थान परियोजना से सशक्त हुई एक ग्रामीण महिला उद्यमी

  मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंडों में "अल्ट्रा पूअर सपोर्ट एंटरप्राइजेज" (फॉर्म एवं नॉन-फॉर्म) और सीबीओ स्तर पर विभिन्न उद्यमों की स्थापना की जा रही है। इसी दिशा में उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति द्वारा संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। भगवानपुर ब्लॉक के कुजा बहादरपुर गांव की पूनम देवी पहले मजदूरी करके महीने में ₹5,000 से ₹7,000 की आय अर्जित करती थीं। आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं था, केवल दो सूअर ही उनके पास थे जिन्हें पशुबाड़ा न होने के कारण खुले में रखना पड़ता था। इससे उनकी आय में भी कोई विशेष वृद्धि नहीं हो पा रही थी। वित्तीय वर्ष 2024–25 में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत उन्हें एकल उद्यम गतिविधि के लिए चयनित किया गया। सीएलएफ स्टाफ एवं ब्लॉक रीप टीम के मार्गदर्शन में पूनम देवी ने ₹50,000 का बैंक लोन, ₹20,000 का स्वयं का अंशदान तथा ₹30,000 ग्रामोत्थान परियोजना से प्राप्त कर कुल ₹1,00,000 की लागत से एक नया सूअर बाड़ा बनवाया और मादा ...