केन्द्रीय भण्डारगृह से सरकारी सामान चोरी मामले में थाना बहादराबाद पुलिस ने कड़ी मेहनत का नजारा पेश करते हुए दोनों आरोपी सगे भाइयों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरीश चमोली सहायक अभियंता प्रथम नलकूप खंड ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि केंद्रीय भंडार गृह से राजकीय सामान कर चोरी हुआ है पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी। आसपास के लगभग सौ सवा सौ कैमरे खंगाले जाने के बाद आरोपी दो सगे भाई। आरोपी विकास और पुष्पेन्द्र निवासीगण मुजफ्फरपुर नन्हेडा थाना नहटौर जिला बिजनौर हाल पता तिरुपति कॉलोनी सलेमपुर रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पीबीसी प्लेट केबल तार, 10 हजार की नकदी बरामद हुई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया
हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...
.jpeg)
Comments