Skip to main content

मिर्ची पाउडर गैंग का सक्रिय सदस्य दबोचा अन्य की तलाश जारी


 चुनौतियों का मुंह तोड़ जवाब देकर आमजन का विश्वास जीत रही हरिद्वार पुलिस 

अब "मिर्ची पाउडर गैंग" का सक्रिय सदस्य दबोचा, अन्य की तलाश जारी

आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर व्यापारी से लूट की घटना को दिया था अंजाम

समाज के बीच बढ़ते नशे के शौक और बिना मेहनत सेठ बनने की इच्छा के चलते विगत कुछ समय से अपराध का स्तर निरंतर बढ़ रहा है। 

कुछ समय पूर्व ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत ज्वैलरी शोरूम में दिन दहाड़े डकैती व ज्वालापुर/गंगनहर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई महिलाओं से लूट हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही मंगलौर निवासी व्यापारी विपिन कुमार की आंख में मिर्च पाउडर स्प्रे डालकर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

लगातार घटी इन वारदातों के चलते मीडिया व आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिया था।

चारों ओर से चुनौतियों से घिरी हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में एक के बाद एक सफल खुलासे कर ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण व मॉर्निंग वॉक पर गई महिलाओं से लूट के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज आमजन के विश्वाश पर खरी उतरी।

अब चुनौती थी मिर्ची पाउडर गैंग!

मिर्ची स्प्रे प्रकरण के खुलासे में लगी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ साथ कई एंगल से काम करने पर भी सफलता हाथ नहीं लगी।

लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर एसपी देहात स्वप्न किशोर व सीओ मंगलौर विवेक कुमार की कमान पर टीम द्वारा दिन रात मेहनत कर घटना से पहले व बाद के पहलुओं पर गहनता से जांच करने पर बड़ी लीड मिली।

पुलिस टीम द्वारा मेहनत करके एक युवक का किसी दुकान से मिर्ची पाउडर खरीदना प्रकाश में आने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस टीम के लिए सफलता की सीढ़ी साबित हुआ।

प्रकाश में आए व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी जुटाते हुए टीम द्वारा घटना में शामिल 01 आरोपी को मंगलौर क्षेत्र नहर पटरी से दबोचकर उसके कब्जे से लूटे गई नगदी में से ₹3050/- बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ब्लाइंड लूट मैटर का सफल खुलासा करने पर स्थानीय जनता व मीडिया कर्मियों द्वारा हरिद्वार "मंगलौर" कोतवाली पुलिस की प्रशंसा करते हुए कुशल नेतृत्व की सराहना की। 

पकड़ा गया सुमित पुत्र ओमपाल निवासी नजरपुरा मंगलौर लोगो की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर करता था लूट 



Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।