Skip to main content

रविदास जी की लीलाओं और चमत्कारों को समाज में प्रासंगित करने का काम करेगी।



 हरिद्वार (संदीप कुमार) श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत कुमार जी ने कहा कि संत रविदास जी संतो के संत हुए हैं। महापीठ एक सामाजिक संगठन है न कि राजनीतिक? सभी रविदासिया समाज को संगठित करने और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की लीलाओं और चमत्कारों को समाज में प्रासंगित करने का काम करेगी।

कार्यसमिति में जसपुर उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत प्रदेश से कई जिलों से पदाधिकारी मौजूद रहे।

बुधवार को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार शिवालिक नगर स्थित एक होटल में विश्व महापीठ की प्रदेश कार्य समिति को संबोधित कर रहे थे। संत शिरोमणि रविदास सबसे बड़े संत हुए हैं। उनसे बड़े संत दुनिया में नहीं हुए। पीठ स्थापित करने का मकसद केवल समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना है। धर्मांतरण समाज में सबसे बड़ा मुद्दा है, उसको रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने कहा था ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन को अन रविदास रहे प्रसन्न। उन्होंने कहा कि समाज को एक जुट करने के लिए पीठ संकलबद्ध है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों को समाज के प्रति जागरूक रहने और उनकी विभिन्न समस्याओं को मिलजुल हल कराने की अपील की।

संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महापीठ देश के 24 प्रांतों में काम कर रही है। पंजाब में संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर एयरपोर्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जो चुनौतियां संगठन में आ रही है। उसको पूरा किया जाएगा। जो पीठ के साथी है उनका साथ लेकर चला जाएगा उनकी मारपीट में कोई विद्रोह नहीं है। बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर और गुरु रविदास जी के मिशन को आगे लेकर चलेंगे।

रविदासिया समाज देश का सबसे बड़ा समाज है। बस जरूरत है तो समाज को जागरुक करने का। समाज आपके साथ आने को तैयार है लेकिन जरूरत है तो उनके गले मिलने की। समाज में लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक करें।

इस मौके पर उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजबीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, सुनीता पॉल, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रवि प्रकाश, संरक्षक बौद्धिष्ठ मोदीमल तेगवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. हर्ष कुमार दौलत और सुरेंद सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सतीश कुमार, किशोर पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष देहरादून नंदा की चौकी अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर प्रशांत आंबेडकर, जिलाध्यक्ष हरिद्वार देशराज प्रधान, महात्मा मेहर चन्द दास, देहरादून पार्षद देविका रानी, पुष्पा विजय सिंह, सुषमा राणा, नेहा बर्मन आदि मौजूद रहे।

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जितना पियोगे उतना दहाड़ोगे। श्री गौतम बुधवार शाम अत्मलपुर बोंगला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने महापीठ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव-गांव जाकर समाज के उन बच्चों को तलाश करें, जो स्कूलों में पढ़ाई पूरी नही कर सके हैं। उन बच्चों को स्कूल भेजने का काम करे। ताकि उनकी पढ़ाई लिखाई पूरी हो सके। उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों को खत्म करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को सरकार की उन योजनाओं का लाभ भी दिलाने का करे। इससे न केवल समाज के लोगों तक पहुच सकेंगे। बल्कि उनको योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।