Skip to main content

खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित


 हरिद्वार(ब्यूरो) राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं तक दख़ल और प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन की जाबाज़ बेटियों को किया गया सम्मानित। संविधान प्रबोधक ललित कुमार ने भी किया उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन।


दिनांक 30 नवंबर 2024 को ग्राम खानमपुर कसौली, जिला हरिद्वार में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन। युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बेटियों को ग्रामवासियों और अतिथियों ने सम्मानित किया।

इस मौके पर संविधान प्रबोधक और युवा नेता ई. ललित कुमार (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ व हरिद्वार सांसद प्रत्याशी) और खेल कोच, ग्राम प्रधान तुलसी राम, उप प्रधान सहित, ढेरों ग्रामवासी मौजूद रहे।

 संविधान प्रबोधक ललित कुमार ने इस मौके पर खिलाड़ी और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए ऐसे होनहार बच्चों का शैक्षिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास के लिए भी सहयोग करने का हर संभव आश्वासन दिया और लोगों से भी इसके लिए आगे आने की अपील की। 

उन्होंने इस अवसर पर गांव खानमपुर कसौली में ही फूले–अंबेडकर संयुक्त महापरिनिर्वाण दिवस पर 5 दिसंबर को सायं 6 बजे आयोजित कार्यक्रम "संकल्प समारोह" में भी आमंत्रित किया।

उन्होंने बच्चों को सम्मान में पुस्तक और संविधान की उद्देशिका की प्रतियां उपहार में दी।


Comments

Anonymous said…
Good

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।