Skip to main content

बहादराबाद द्वारा ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव



हरिद्वार(संदीप कुमार) हरिद्वार 17 अक्टूबर 24 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रांतीय दल रक्षक दल अधिकारी,  बहादराबाद पूनम मिश्रा ने अवगत कराया कि आज युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार के तत्वाधान में विकास खंड  बहादराबाद द्वारा  ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव का उत्तराखण्ड संस्कृत विश्व विद्यालय सभागार बहाद‌राबाद में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय विधायक ज्वालापुर  रविबहादुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया। 
      कार्यक्रम में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु वर्ग वाले विभिन्न स्कूली बच्चों एवं महिला, महिला मंगल, युवक मंगल दलों द्वारा प्रतिभाग किया गया।     युवक-युवतियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से लोकगीत, लोक नृत्य , एकाकी नाटक का मंचन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा  एकल गीत, भाषण, कहानी लेखन एवं पेंटिंग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, सभी विजयी प्रतिभागियों को क्षेत्रीय युवा समिति बहादराबाद के अध्यक्ष मनोज चौहान एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय जी के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया।



      माननीय विधायक श्री रवि बहादुर द्वारा युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवावस्था को बेहतरीन ढंग से जीते हुए अपनी रुचि के अनुसार सकारात्मक गतिविधियों में खूब मेहनत करें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर अपनी रुचि को ही आजिविका का साधन बनाया जा सके। 
      इंजीनियर रवि बहादुर के द्वारा सभी युवाओं को   स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ, स्वस्थ व समृद्धशाली उत्तराखण्ड बनने हेतु प्रेरित किया ।
        कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूनम मिश्रा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी, गणमान्य नागरिक एक अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।

     कार्यक्रम में ज़ि यू क अधि मुकेश भट्ट, व्यापक  प्रशिक्षण श मनोज चौहान, योगेश चौहान, हिमांशु गुप्ता, रिचा गुप्ता, चन्द्रमोहन मिश्रा, मिनाक्षी सिंह रावत, शिवकुमार कश्यप, डा० अरुण मिश्रा, ब्लॉक कमांडर (PAD) रामकुमार, मुकेश, बाबूराम , ताराचंद सहित विभिन्न कार्यालय के विद्यालय के छात्र-छात्राएं युवक एवं महिला मंगल दलों के सदस्य उपस्थित थे।
 

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।