Skip to main content

जिलाधिकारी हरिद्वार ने रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

 

हरिद्वार (संदीप कुमार) हरिद्वार 17 अक्टूबर 2024 - जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार रोडवेज का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक रोडवेज स्टेशन पहुँचने पर परिवहन विभाग में हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने रोडवेज स्टेण्ड के प्रतीक्षालय, शौचालय, खड़ी हुई यात्री बसों, इंदिरा अम्मा भोजनालय, पूछताछ काउंटर, सहित पूरे परिसर का गहनता से निरीक्षण किया।

     जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान रोडवेज परिसर में गंदगी,हाइटेक शौचालय की बदहाल व्यवस्था देखकर एआरएम से सख्त नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।  

  उन्होंने इंद्रा अम्मा भोजनालय की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा खाने के लिए ब्रेक फ़ास्ट आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

    अर्द्धनिर्मित भवन को पूर्ण करते हुए यात्रियों के रुकने के लिए डोरमेट्री की भी व्यवस्था की जाए।डीएम ने कर्मचारियों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया, साथ ही हरिद्वार रोडवेज की लंबी दूरी की बसों में फर्स्ट एड किट में ( आकस्मिक उपचार बॉक्स)ना होने से एआरएम से नाराजगी जताते हुए मानकनुसार रोडवेज की बसों में फर्स्ट ऐड किट की व्यवस्था करने के निर्देश एआरएम रोडवेज हरिद्वार सुरेश सिंह चौहान को दिए।

एआरएम ने बताया कि परिसर की सफाई व्यवस्था प्राइवेट एजेंसी के माध्यम होती है, जिसपर प्राइवेट एजेंसी के सुपरवाइजर को बुलवा कर परिसर में गंदगी और कूडादान में साफ सफाई को लेकर सख्त हिदायत दी।

     निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, एआरएम सुरेश सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।

हरिद्वार 17 जून, 2025- 6वें राज्य वित्त आयोग के तत्वाधान में आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर की अध्यक्षता में सीसीआर सभागर में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सभी से सुझाव लिये गये

  ।  आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग एक अप्रैल 2026 से अगले पांच साल अर्थात 31 मार्च 2031 तक की अवधि के लिए अपनी सिफारिश देगा। उन्होंने बताया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति के आंकलन हेतु सभी जनपदों में विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग की संस्तुति प्रतिशत में होगी। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग चार मानकों- जनसंख्या, क्षेत्रफल, विशिष्ट परिस्थितियों तथा रेल हैड से दूरी के आधार पर अपनी संस्तुति देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य गांव से शुरू होता है, पंचायतें आर्थिकी की रीढ़ हैं, पंचायतें सशक्त होने पर विकसित भारत का सपना आसानी से साकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य विविधता वाला राज्य है और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर परिस्थितियां भी अलग हैं, जिस कारण सभी जिलों को एक ही पैरामीटर में रखना कठिन है। उन्होंने कहा कि आयोग एकीकृत चहुॅमुखी विकास की दृष्टि से अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेगा।  इस दौरान स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों ...