Skip to main content

बदमाशों की बदमाशी ठीक की जायेगी सभी को जेल भेजा जाएगा।




हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ 

एक बदमाश के पैर में लगी गोली, बाकी फरार की तलाश जारी

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का इकबाल बुलंद

टॉप गियर में हरिद्वार पुलिस, लहरा रही कामयाबी की पताका 

थाना बहादराबाद और कोतवाली रुड़की की संयुक्त कार्यवाही से बदमाशों के दांत हुए खट्टे

दिनांक 20/10/24 की शाम रुड़की नगला इमरती के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा थार गाड़ी में की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक राहगीर युवक घायल हो गया था। प्राप्त शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 

 23/10/24 कीथ शाम थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत रोकने का इशारा करने पर अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग करने पर पुलिस टीम ने मोर्चा सम्भालते हुए जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से नीतीश पुत्र प्रदीप कुमार नि ग्राम गंगनौली कोतवाली लक्सर हरिद्वार घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। एनकाउंटर के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 03 बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम की कॉम्बिंग जारी है। 


घायल बदमाश नितीश से मिली जानकारीनुसार दिनांक 20/10/24 की सुबह दोस्त द्वारा किसी व्यक्ति से हुए झगड़े का बदला लेने की बात कहकर बुलाने पर नितीश पहले कुहखेड़ा तिराहा और फिर दोस्तों के साथ नगला इमरती अंडर पास पहुंचकर इन सभी ने चालक को जान से मारने की नियत से थार कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे क्षेत्र में चौतरफ़ा दहशत फैल गई और एक राहगीर के भी गोली लगी। इसके बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।


पुलिस टीमें अब घटना में शामिल अन्य बदमाशों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए मेहनत कर रही हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

संत रविदास जी का साल का सबसे बड़ा सत्संग

 साल का सबसे बड़ा गुरु रविदास सत्संग  आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी का सत्संग का आयोजन किया गया । जिसमें 15 से 20 मिशनरी गुरु संत के साथ हजारों संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के अनुयाई पहुंचे जिन्होंने गुरु वाणी श्रवण के साथ भंडारे का प्रसाद का धर्मलाभ उठाया। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन शांतरशाह बहादरपुर सैनी आश्रम के प्रबंधक राजुकमार दास जी ने बताया कि प्रत्येक नए साल पर साल का बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों रविदास जी के अनुयाई आज पहुंचे सभी को आश्रम की ओर से उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी और उपदेश दिया कि नशा, और आडंबर से सदैव दूर रहना चाहिए यही संतो के संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की वाणी थी सतपाल महाराज, महिपाल दास, राजकुमार ब्रह्मचारी, ब्रह्मपाल दास, बिहारी दास, राजेश दस, मांगेराम दास, राजपाल दास, श्याम कुमार जी, सागवा सैनी और संचालक विपिन आदि संत समाज के लोग उपस्थित रहे।

हरिद्वार 17 जून, 2025- 6वें राज्य वित्त आयोग के तत्वाधान में आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर की अध्यक्षता में सीसीआर सभागर में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सभी से सुझाव लिये गये

  ।  आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग एक अप्रैल 2026 से अगले पांच साल अर्थात 31 मार्च 2031 तक की अवधि के लिए अपनी सिफारिश देगा। उन्होंने बताया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति के आंकलन हेतु सभी जनपदों में विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग की संस्तुति प्रतिशत में होगी। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग चार मानकों- जनसंख्या, क्षेत्रफल, विशिष्ट परिस्थितियों तथा रेल हैड से दूरी के आधार पर अपनी संस्तुति देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य गांव से शुरू होता है, पंचायतें आर्थिकी की रीढ़ हैं, पंचायतें सशक्त होने पर विकसित भारत का सपना आसानी से साकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य विविधता वाला राज्य है और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर परिस्थितियां भी अलग हैं, जिस कारण सभी जिलों को एक ही पैरामीटर में रखना कठिन है। उन्होंने कहा कि आयोग एकीकृत चहुॅमुखी विकास की दृष्टि से अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेगा।  इस दौरान स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों ...