हरिद्वार(संदीप कुमार) जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार फसल कटाई का निरीक्षणः प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में खरीफ 2024-25 में फसल धान की उत्तपादकता एवं उपज अनुमान लगाने हेतु जनपद स्तर पर न्याय पंचायतवार चयनित कुल 265 ग्रामों में नामित निरीक्षण अधिकारियों द्वारा क्राप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसके के अन्तर्गत आज दिनांक: 24.10.2024 को जिलाधिकारी महोदय, हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार की तहसील हरिद्वार के ग्राम सहदेवपुर सहवाजपुर के काशतकार श्रीमती ममता पत्नी अनिल कुमार का खेत सं० 335 एवं काशतकार श्री कुलवन्त सिंह, खेत सं० 22 में फसल धान पर रैण्डम पद्धति से योजित कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया गया है। जिसमें खेत सं० 335 में 12.720 किलोग्राम ग्राम तथा खेत सं0 22 में 15.380 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी, हरिद्वार, सहायक मूलेख अधिकारी/अपर सांख्यिकी अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, बहादराबाद, राजस्व निरीक्षक, ज्वालापुर, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...
Comments