लक्सर (संदीप कुमार) दिव्यांग सतेंद्र राणा कई वर्षों से लक्सर स्थित फैक्ट्री वर्करों को ड्रेस, हेलमेट आदि किराए पर उपलब्ध कराता था जिसके लिए फैक्ट्री ने दिव्यांग को अपने ही गेट के सामने खोखा खोल कर दिया हुआ था ब्रान नेटवर्क से बात करते हुए दिव्यांग सत्येंद्र राणा ने बताया कि साल 2016 में फैक्ट्री की ओर से दिव्यांग व्यक्ति से काम लेना बंद कर दिया। बीते वर्ष 2016 में भीम आर्मी के धरना देने के बाद तत्कालीन डीएम दीपक रावत हरिद्वार की उपस्थिति में दिव्यांग और फैक्ट्री के बीच करार हुआ जिसमें फैक्ट्री की तरफ़ से बारह हज़ार रुपए महीना मानदेय दिव्यांग व्यक्ति को देने तय हुआ दिव्यांग करार के बाद से अब तक अपनी सेवा देते रहे लेकिन फैक्ट्री अपने करार से मुकर गई और पिछले आठ वर्षों से एक रूपये तक नहीं दिया अब दिव्यांग व्यक्ति फैक्ट्री गेट के सामने भीम आर्मी कार्यकताओं के साथ अनिश्चितकाल के लिए मांगे पुरी न होने के चलते बैठ गया हैं खबर लिखे जाने तक प्रशासन की तरफ़ से कोई बात करने नहीं पहुंचा भीम आर्मी लागतार धरने पर जमी हुई है
हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...


Comments