Skip to main content

चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर ललित मूलनिवासी धरने पर


 देहरादून(संदीप कुमार) राजधानी में मूलनिवासी संघ का राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन से किया मूलनिवासियों ने जन आंदोलन का उद्घोष, संविधान प्रबोधक ललित कुमार ने किया 14 सूत्रीय मांगों का समर्थन।

दिनांक 17 नवंबर 2024 को देहरादून में मूलनिवासी संघ के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मूलनिवासी संघ व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित संविधान प्रबोधक ललित कुमार ने भी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन और धरना प्रदर्शन को समर्थन किया।

इस मौके पर संविधान प्रबोधक ललित कुमार ने निजीकरण, बेरोजगारी, न्यायपालिकाओं में कोलेजियम व्यवस्था, सरकारी स्कूल को बंद करना, जातीय उत्पीड़न, निजी व असंगठित क्षेत्रों में मजदूरों के हो रहे शोषण आदि के खिलाफ विरोध व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और देश की की बेहतरी के लिए "एक राष्ट्र, एक शिक्षा" व्यवस्था की मांग की।

इस मौके पर मौजूद रहे छात्र नेता अनुज गौतम, नरेंद्र गौतम, चंद्रपाल सिंह, रीता, प्रमोद कुमार, देवराज सिंह, गोविंद सिंह, सुधीर कुमार, के पी सिंह, अशालाल टम्टा आदि सैंकड़ों लोगों ने धरने में सहभाग कर समर्थन व्यक्त किया।1

4 सूत्रीय मांग इस प्रकार है 

1- जातिगत जनगणना न करा कर पिछड़े वर्ग के नागरिकों को हमेशा के लिए सत्ता से वंचित रखना राष्ट्र हित में घातक है।

2- निजी संस्थानों का राष्ट्रीयकरण करने की आवश्कता।

3- न्याय पालिका में प्रतिनिधित्व हेतु (IJS) का गठन किया जाये। 

4- असंगठित क्षेत्र में राष्ट्रीयकरण किया जाये।

5- नारी शक्ति वन्दन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) में मूलनिवासी महिलाओं के प्रतिनिधित्व का प्रावधान न करना, सवर्ण जातियों के बर्चस्व बढ़ाने का षडयन्त्र ।

6- उत्तराखण्ड में इरशाद आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनु० जन जाति को पदोन्नति में आरक्षण प्रदान किया जाये।

7- उत्तराखण्ड में स्वीकृत पदों के सापेक्ष (SC, ST, OBC, MT) के लम्बित पदों (बैकलॉक) पर शीघ्र भर्ती की जायें।

8- उत्तराखण्ड में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग के लोगो के आवासो पर अतिक्रमण के नाम से ध्वस्तीकरण न किया जाये, जैसे देहरादून में रिस्पना नदी व बिन्दाल के किनारे बने मकान इसी तरह हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर, नैनीताल आदि जिलों में बने आवासो का मालिकाना हक दिया जाये।

9- देश/प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को विभिन्न विभागों में शीघ्र भर्ती कर बेरोजगारी पर रोक लगायी जाये।

10- देश/प्रदेश में बढ़ती महंगाई से मूलनिवासी समाज तृष्त है, इसपर अंकुश लगाया जाये।

11- देश/प्रदेश में मूलनिवासी अनु० जाति, अनु० जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न को बन्द किया जाये।

12- प्राथमिक विद्यालयों को प्रदेश सरकार बन्द करने का निर्णय वापस लें।

13- स्वास्थ्य विभाग की विज्ञाप्ति नियुक्तियों में (SC, OBC, ST) 391 पदों की विज्ञाप्ति में अनु० जाति को केवल 17 पद दिये जबकि आरक्षण 19% है, उसके अनुसार 74 पद दिये जाने थे, EWS के 391 में 38 पद दिये हैं एवं OBC को पद शून्य दिये है जिन्हें मानक के अनुसार 14% पद प्रदान किये जाये।

14- माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 15000 पद वर्ग 'ग, घ' के संविदा पदों को नियमित करने की घोषण की गयी है। जिसमें मूलनिवासी (अनु० जाति, अनु० जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक का ध्यान नहीं रखा गया अतः नियमितीकरण स्थगित कर मूलनिवासियों (SC, ST, OBC & MT) को नियमता प्रतिनिधित्व प्रदान कर नियमितीकरण किया जाये।

Comments

Popular posts from this blog

सैनी समाज में सुलह की नई लहर: आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच विवाद का पटाक्षेप

 हरिद्वार (संदीप कुमार) सैनी समाज में हाल के दिनों में उपजे विवाद ने समाज को दो धड़ों में बांट दिया था, लेकिन अब सुलह की एक नई किरण ने सामाजिक एकता को फिर से मजबूत करने का रास्ता खोल दिया है। सैनी आश्रम, हरिद्वार को लेकर आदेश सैनी सम्राट और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के बीच चला आ रहा तनाव अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी टिप्पणियां, हाथापाई और हमलों की घटनाएं सामने आईं। विवाद की शुरुआत और वायरल वीडियो सूत्रों के अनुसार, सैनी आश्रम में आयोजित एक सभा के दौरान आदेश सैनी सम्राट और तेज प्रताप सैनी के बीच तीखी नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके जवाब में तेज प्रताप सैनी ने हरिद्वार में दिनदहाड़े आदेश सैनी सम्राट पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। उसी दिन, रुड़की जाते समय तेज प्रताप सैनी पर अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर दिया, जिसकी फुटेज ने भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तूल पकड़ा। इन घटनाओं ने हरिद...

छात्रसंघ और उत्तराखंड की सियासत: एक विश्लेषण उत्तराखंड के छात्रसंघ से निकले दिग्गज, जिन्होंने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड की सियासत में छात्रसंघ की पाठशाला ने कई ऐसे सितारे दिए, जिन्होंने न केवल राज्य की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी। हाल ही में चर्चा गरम है कि उत्तराखंड के चार मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक जड़ें छात्रसंघ से जुड़ी हैं। इनमें तीन मुख्यमंत्री—नारायण दत्त तिवारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी और रमेश पोखरियाल 'निशंक'—छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रसंघ के महासचिव के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, इनके सफर पर एक नजर डालते हैं और चर्चा करते हैं कि कैसे छात्रसंघ ने उत्तराखंड की सियासत को आकार दिया। नारायण दत्त तिवारी: स्वतंत्रता से सियासत तक का सफर नारायण दत्त तिवारी, जिन्हें 'विकास पुरुष' के नाम से जाना जाता है, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का आलम यह था कि स्वतंत्रता संग्राम में भी वे सक्रिय रहे। 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी। चर्चा है कि तिवारी की नीतियों ने उत्तराखंड को निवेश क...

हरिद्वार 17 जून, 2025- 6वें राज्य वित्त आयोग के तत्वाधान में आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर की अध्यक्षता में सीसीआर सभागर में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सभी से सुझाव लिये गये

  ।  आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग एक अप्रैल 2026 से अगले पांच साल अर्थात 31 मार्च 2031 तक की अवधि के लिए अपनी सिफारिश देगा। उन्होंने बताया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति के आंकलन हेतु सभी जनपदों में विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग की संस्तुति प्रतिशत में होगी। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग चार मानकों- जनसंख्या, क्षेत्रफल, विशिष्ट परिस्थितियों तथा रेल हैड से दूरी के आधार पर अपनी संस्तुति देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य गांव से शुरू होता है, पंचायतें आर्थिकी की रीढ़ हैं, पंचायतें सशक्त होने पर विकसित भारत का सपना आसानी से साकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य विविधता वाला राज्य है और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर परिस्थितियां भी अलग हैं, जिस कारण सभी जिलों को एक ही पैरामीटर में रखना कठिन है। उन्होंने कहा कि आयोग एकीकृत चहुॅमुखी विकास की दृष्टि से अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेगा।  इस दौरान स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, त्रि-स्तरीय पंचायतों ...